29 जून को आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में सतर्कता विभाग में तैनात सीओ के दो मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी चोर को जीआरपी ने दबोच लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक मोबाइल बरामद कर लिया है। जबकि दूसरा मोबाइल आरोपी ने बेच दिया है। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी चोर को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सतर्कता विभाग में तैनात सीओ राजीव कुमार 29 जून 2017 को दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। वह आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहे थे। लोधीपुर रेलवे स्टेशन के पास उनके दो मोबाइल चोरी कर लिए गए थे। उन्होंने मुरादाबाद जीआरपी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जीआरपी ने सर्विलांस कीमदद से मोबाइल ट्रेस कर लिया। शुक्रवार को जीआरपी ने मो. राहुल पुत्र मो. बारिक निवासी पश्चिम बंगाल हाल निवासी हड्डी मिल थाना कटघर को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल बरामद किया है। उसने बताया कि उसने दो मोबाइल 29 जून को आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में चोरी किया था।
इंस्पेक्टर जीआरपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक मोबाइल बरामद किया है। दूसरा मोबाइल उसने बेच किया है। उसे भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।