फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केेंद्रीय विद्यालय के शिक्षक ने महिला से किया बलात्कार

Sat, 13 Aug 2016 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 कटघर थाने में केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक पर एक महिला ने बलात्कार का केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ रेप किया। आरोपी लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। जिसे वह इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है। पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर रही है। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला कटघर थानाक्षेत्र की रहने वाली है। उसके दो बच्चे रेलवे हरथला कालोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय में पढ़ते हैं। महिला ने बताया कि जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाती थी। तब उसकी मुलाकात केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक एनपी सिंह गंगवार से हो गई थी।

एनपी सिंह मूलरूप से बरेली का रहने वाला है और वर्तमान में रेलवे हरथला कालोनी में रहता है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक ने झांसे में लेकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


आरोपी उसे जहां तहां बुलाता है। जब वह इसका विरोध करती है तो वीडियो को इंटनेट पर डालने की धमकी देता है। बदनामी के डर से महिला लंबे समय से शांत थी। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी शिक्षक  के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें