पुलिस को देख मकान की दूसरी मंजिल से कूदे चोर
क्रासर
- मझोला के नया मुरादाबाद स्थित मकान में घुसे थे चोर
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के नया मुरादाबाद सेक्टर 16 में चोर एक मकान में घुस गए। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चोरों की घेराबंदी की तो चोर मकान की दूसरी मंजिल से कूद गया। जिसमें एक चोर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नया मुरादाबाद सेक्टर 16 में खाली पड़े मकान में बुधवार की रात चोर घुस गए। चोरों की आहट पर आस पड़ोस के लोग जाग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों चोर मकान की दूसरी मंजिल से कूद गए। इस घटना में एक चोर घायल हो गया। घायल चोर ने अपना नाम मैराज पुत्र अख्तर निवासी मियां कालोनी जयंतीपुर थाना मझोला बताया। जबकि दूसरे चोर का नाम इशाक पुत्र कय्यूम है। इशाक पकड़े का रहने वाला है। पुलिस ने घायल चोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे चोर में चोर आई है। मैराज ढलाई का काम करता है। जबकि इशाक फेरी का काम करता है। मझोला इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह नागर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।