फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर रीडिंग कंपनी पर ठोका साढ़े 17 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद में विद्युत मीटर रीडिंग का कार्य देख रही कंपनी पर विद्युत निगम की ओर से साढ़े 17 लाख 37 हजार 699 रुपये का जुर्माना ठोका गया है। विद्युत अफसरों द्वारा चेकिंग में 118090 यूनिट स्टोर रीडिंग पकड़ी गई थी। मीटर रीडर उपभोक्ताओं से सांठगांठ कर विभाग को नुकसान पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन

मैसर्स साईं कंप्यूटर्स लिमिटेड मेरठ नाम की कंपनी मुरादाबाद में मीटर रीडिंग का कार्य देख रही है। विद्युत नगरीय वितरण खंड तीन में पिछले तीनों स्टोर रीडिंग पकड़ी गई थी। जिसमें विभाग की ओर से कंपनी पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना ठोका गया था। इसके बाद भी लगातार मीटर रीडरों की शिकायत मिल रही थीं। पीतल बस्ती, कटघर, शिवपुरी, गोविंद नगर समेत अन्य क्षेत्र में दोबारा मीटरों की चेकिंग की गई। चेकिंग में 118090 यूनिट स्टोर रीडिंग मिली है। उपभोक्ताओं से मिली भगत कर मीटर रीडर गड़बड़ी कर हर माह विभाग को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा रहे थे। इस मामले में विभाग की ओर से मीटर रीडिंग कंपनी को नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है, लेकिन समय अवधि तक कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया। अब कंपनी पर 17 लाख 37 हजार 699 रुपये का जुर्माना ठोका गया है। अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि पिछले दिनों चेकिंग में स्टोर रीडिंग पकड़ी गई थी। इस मामले में ही कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें