फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। गोली लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर की।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर निवासी विजेंद्र पुत्र रामगोपाल पेशे से किसान हैं। उनके परिवार में पत्नी कौशल के अलावा एक पांच वर्षीय बेटा मनीष है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को विजेंद्र के चचेरे भाई रविंद्र की बरात क्षेत्र के गांव सोहरका जानी थी। घर में मढ़े का कार्यक्रम था। बुधवार की देर शाम कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे, तभी अचानक हर्ष फायरिंग हो गई। विजेंद्र भी डीजे पर डांस कर रहा था। लिहाजा एक गोली विजेंद्र को लग गई। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन खून से लथपथ विजेंद्र को लेकर हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर संजय प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें