फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्ड एंट्री गेट के सामने बनेगा 22 मीटर लंबा एफओबी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के थर्ड एंट्री गेट के सामने 22 मीटर लंबा एफओबी बनेगा। इस पुल के बनने से प्लेट फार्म छह और सात पर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल के लिए गार्डर निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
पिछले दिनों उत्तर रेलवे मुख्यालय से आई इंजीनियरों की टीम ने निरीक्षण किया था। पुल के लिए जगह का चयन किया गया था। इसके बाद पुल का डिवाइन तैयार कर उसे मुख्यालय भेजा गया। जिस पर स्वीकृति दे दी गई। इसके बाद बजट भी पास कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर और काशीपुर जाने वाले यात्रियों को छह व सात नंबर प्लेट फार्म से गाड़ियां मिलती हैं। उन्हें काफी दूरी तय करनी पड़ती है। इस पुल के निर्माण के बाद काशीपुर बस अड्डे के सामने से ही यात्री सीधे स्टेशन पर प्रवेश कर सकेंगे। इस पुल की लंबाई बाइस मीटर होगी, जबकि साढ़े छह मीटर ऊंचा और तीन मीटर चौड़ा होगा। थर्ड एंट्री गेट पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, टिकट घर, शौचालय व शीतल व सादा पानी के लिए टंकियां लगाई जाएंगी। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि पुल का डिजाइन तैयार हो गया है। गार्डर का निर्माण शुरू हो गया है जल्द ही पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें