फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढक्का में बिक रही थी स्मैक, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा, कटघर और तारिक नगर के बाद अब मझोला के ढक्का में लाखों की स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि युवक लाइनपार में रहने वाले युवाओं और छात्रों को स्मैक बेचने का काम करता था। आरोपी से चार ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अपर्णा गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इंतजार उर्फ कलुआ निवासी ढक्का है। वह लंबे समय से लाइनपार में रहने वाले छात्रों और युवाओं को नशे का सामान बेचने का काम करता था। एक सूचना पर आरोपी को मंगलवार को ढक्का से ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बरेली से स्मैक लेकर आता था, यहां पर महंगे दामों पर स्मैक बेचने का काम करता था। इससे पहले सोमवार को सिविल लाइन में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी ज्ञान प्रकाश, मझोला के तारिक नगर निवासी अनीस को लाखों की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। देहात पुलिस ने ठाकुरद्वारा में पूर्व सपा नेता के पति फकीरा और एक महिला जेहरा को 50 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें