रामनगर (नैनीताल)। मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी गली नंबर तीन निवासी अतुल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव 14 जून को एनएच 121 स्थित नयागांव चौहान में बगीचे के गेट पर मिला था। इस मामले में सोमवार को अतुल की पत्नी राखी और उसके प्रेमी अंकित को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को सीजेएम कोर्ट नैनीताल में पेश किया, जहां से उन दोनों को जेल भेज दिया गया। राखी का तीन वर्षीय पुत्र राघव अपनी दादी तारा देवी के साथ है।