फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार का जुर्माना लगा जेसीबी छोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम के लगाए गए पौधों को उखाड़ने वाली जेसीबी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उसकेसाथ ही पांच हजार पौधे लगवाने को कहा गया है। इस मामले की जांच को टीम का गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री के वृहद पौध रोपड़ अभियान के तहत लगाए गए पौधों को एक ठेकेदार ने जेसीबी से खुदवा दिया था। इससे सात हजार पौधे नष्ट हो गए थे। नगर आयुक्त ने गुलाब बाड़ी सफाई गोदाम पर पहुंचकर जेसीबी को पकड़वाया था। मेयर विनोद अग्रवाल ने नगर आयुक्त से मंत्रणा करने के बाद जेसीबी चलवाने वाली कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश दिए थे। इस मामले में ठेेकेदार केसंबंध एक जनप्रतिनिधि से होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। उसकेबाद नगर निगम ने मात्र 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर जेसीबी को छोड़ दिया। कंपनी को पांच हजार पौधे लगवाने को भी कहा गया है। बिना अनुमति के नगर निगम की जमीन पर खुदाई करने के मामले की जांच को कमेटी गठित कर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हमने दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। बाद में पता चला कि जेसीबी बिजली का केबिल दबाने के लिए खुदाई कर रही थी। ठेकेदार भी सरकारी है। उसकेचलते पांच हजार पौध लगवाने और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया है।
- विनोद अग्रवाल, महापौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें