फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में 25 हजार अपराधियों पर पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दस साल के अंदर आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की सूची पुलिस ने तैयार कर ली है, इनके साथ ही उन सफेदपोशों पर भी पुलिस की पैनी नजर है, जो इन बदमाशों को पनाह देते हैं। उन्हें आर्थिक मदद भी करते रहे हैं। शांत माहौल मे चुनाव कराने के लिए जनपद में 25 हजार 617 अपराधियों को चिंहित कर लिया गया है। इनसे चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। इसलिए पुलिस टीमें पहले से ही उन पर नजर बनाए हुए हैं।
एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि लोक सभा चुनाव के मद्देनजर दस साला अपराधियों की सूची तैयार की गई है। सभी थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारियों से इनका सत्यापन कराया गया है। इन अपराधियों में 300 कुख्यात और इनामी भी शामिल हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिले के बदमाशों को तीन श्रेणी में रखा गया है। पहली श्रेणी में वो बदमाश हैं जो जेल से बाहर आते ही वारदात करते हैं। दूसरी श्रेणी में लूट, पर्स व चेन लूट करने वाले अपराधी हैं। जबकि तीसरी श्रेणी में महिला अपराध से संबंध हैं। पुलिस कर्मी अपराधियों का सत्यापन कर रहे हैं। वारंटियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 50 को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि पहली श्रेणी में जो बदमाश शामिल हैं, इनमें से कुछ के संबंध राजनेताओं से भी हैं। मुख्य तौर पर ऐसे बदमाशों और उनसे मिलने वाले नए लोगों पर भी पुलिस की टीम नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मिली एक कंपनी सेंट्रल फोर्स
मुरादाबाद। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि रविवार को एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स मिल गया है। एक अन्य कंपनी पीएसी भी मिल गई है। पुलिस के साथ ये टीमें रहेंगी । एसपी ने बताया कि जल्द ही पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी तथा अन्य पुलिस बल मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें