फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ रुपये के लिए मां ने घोंटा था बच्ची का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर (मुरादाबाद)। भोजपुर के महमूदपुर तिगरी गांव में बच्ची गुलशमा की हत्या उसकी सौतेली मां ने गला घोंटकर की थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। हत्या की वजह उसने दो सौ रुपये को लेकर विवाद होना बताया है। पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी महिला को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि गुलशमा (12) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार नसीमा खातून ने बताया कि उसके पति कलुआ ने उसे दो हजार रुपये दिए थे। उसमें से दौ सौ रुपये बृहस्पतिवार को कम मिलने पर उसने कलुआ से पूछा। कलुआ ने दो सौ रुपये लेने से इंकार किया। कलुआ मजदूरी करने चला गया। नसीमा ने गुलशमा पर चोरी का शक जताया तो दोपहर को गुलशमा ने नसीमा पर ही दो सौ रुपये रखने का आरोप लगाया है, जिसको लेकर गुलशमा से नसीमा का विवाद हो गया। उसने बताया कि गुस्से में पहले उसने गुलशमा का गला अपने हाथों से घोंट दिया। वह फड़फड़ाने लगी तो उसने दुपट्टे से गुलशमा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को लिहाफ में छिपा दिया था। एसपी देहात ने बताया कि कलुआ की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर नसीमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दुपट्टे को बरामद कर लिया गया है। उसे दोपहर के वक्त न्यायालय में पेश किया गया, जहां से नसीमा को जेल भेज दिया गया है।

बेटी की हत्या कर आराम से मछली-चावल खा रही थी नसीमा
मुरादाबाद। गुलशमा की हत्या के बाद नसीमा खातून लालूवाला गांव में सुलेमान के घर चली गई। वहां पर जब रात को कलुआ और उसका बेटा जीशान मिला तो नसीमा को वहां पर मछली-चावल खाते हुए देखा। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह गुलशमा को ढूंढने के लिए यहां पर आई थी। वहां से नसीमा को लेकर घर आया गया और कमरे को खोलकर गुलशमा की तलाश की गई, लिहाफ के अंदर से गुलशमा के पैर दिखाई दिए। यह देखकर जब लिहाफ को हटाया गया तो वहां पर गुलशमा का शव मिला तो परिवार वाले सहम गए।
विज्ञापन

थाने में कलुआ ने अफसोस जताते हुए कहा कि वह पहली पत्नी रेशमा की मौत के बाद दूसरी शादी करने के पक्ष में नही था लेकिन परिवार वालों ने ही पांच बच्चों की परवरिश की बात कहकर उसे शादी करने के लिए राजी कर लिया था, जिस वजह से उसने आठ माह पहले पश्चिम बंगाल निवासी नसीमा से दूसरी शादी की। उसे उम्मीद थी कि नसीमा के घर आने से उसकी बेटी की परवरिश ठीक से हो जाएगी लेकिन नसीमा ने ही उसकी बेटी गुलशमा की जान ले ली, अब कलुआ अपनी दूसरी शादी को सोचकर पछतावा कर रहा है।

कलुआ के बच्चों से चिढ़ती थी नसीमा
मुरादाबाद। कलुआ के पांच बच्चे हैं, जिनमें से जीशान के साथ ही गुलशमा उसके पास रहती थी। बाकी बच्चे रिश्तेदारों के पास रहते हैं। कलुआ ने पुलिस को बताया कि नसीमा उसके बच्चों से चिढ़ती थी, जिस वजह से वह बाकी बच्चों को घर लेकर नहीं आया था। दूसरी तरफ नसीमा ने भी पुलिस को बताया कि कलुआ के बच्चे भी उसको पसंद नहीं करते थे, वह कभी उसका बाल नोंचते थे तो कभी मारपीट करते थे। कलुआ ये देखकर हंसता रहता था, उनको रोकता नहीं था। वह खून के घूंट पीकर रह रही थी।

क्रूरता: हत्या के बाद भी गुलशमा का गला घोंटा
मुरादाबाद। नसीमा की क्रूरता का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलता है। गुलशमा की हत्या के लिए उसने इस तरह से उसके गले को घोंटा था कि गले पर उसके नाखून के निशान हैं। गुलशमा की मौत हाथों से गला घोंटे जाने की वजह से ही हो गया था लेकिन इसके बाद भी नसीमा ने दुपट्टे से गुलशमा का गला अपना गुस्सा शांत होने तक घोंटा था, जब उसे यकीन हो गया कि गुलशमा की मौत हो गई है तब उसने उसे छोड़ा।

नसीमा ने विवाद के कारण पहले पति को छोड़ा था
मुरादाबाद। एसपी देहात ने बताया कि नसीमा भी पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। नसीमा का पहले पति से विवाद चल रहा है, जिस वजह से उसने पति और बच्चाें को छोड़ दिया था। पांच साल से वह पति से अलग रह रही थी। नसीमा की कलुआ से शादी लालूवाला गांव में रहने वाले सुलेमान ने करवाई थी।

ये है मामला
मुरादाबाद। भोजपुर के महमूदपुर तिगरी गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे गुलशमा (10) का शव लिहाफ के अंदर मिला है। ग्रामीणों का आरोप था कि बच्ची की हत्या की गई है, आरोप उसकी सौतेली मां पर लगाया गया था। खुलासा हुआ है कि बच्ची का शव हत्या के बाद उसकी मां ही लिहाफ में छिपा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें