फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फजीहत के बाद घटनास् थल पहुंचे अफसर, केस में बढ़ाई डकैती की धाराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मिलक खदाना गांव में डकैतों ने तीन घरों में धावा बोल कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर दो भाइयों को गोली मार र्दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर इस सनसनीखेज घटना को दबाने की हर संभव कोशिश की। वारदात के दो दिन बार एसपी सिटी अंकित मित्तल घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवारों से पूछताछ की तो मझोला पुलिस के खेल का खुलासा हुआ। अब पुलिस ने केस में डकैती की धाराएं तरमीम कर ली हैं।
मिलक खदाना में मंगलवार रात डकैतों ने सुरेंद्र के घर में घुसते ही पूरे परिवार को तमंचों के बल पर लेकर गोली मारने की धमकी देकर सभी को खामोश करा दिया था। डकैतों ने यहां से रुपये और सोने - चांदी के जेवर समेत अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद डकैत नानक चंद्र के घर में पहुंच गए थे। यहां भी उसी अंदाज में घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद डकैतों ने कल्लो पत्नी विजय पाल के घर में दीवार फांद कर घुस गए और कल्लो उसके बेटे और बेटी को तमंचों के बल पर कब्जे में लेकर लूटपाट की। यहां से भागते समय डकैतों ने दो लोगों को गोली मार दी थी। मझोला पुलिस ने इस घटना को चोरी की धाराओं में दर्ज कर किया था। जबकि कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। ये मामला मीडिया की सुर्खियां बनीं तो फजीहत के बाद गुरुवार सुबह पुलिस अधीक्षक नगर अंकित मित्तल फोर्स लेकर गांव में पहुंच गए। उन्होंने तीनों पीड़ित परिवारों से बातचीत, कल्लो, राधा और सुरेंद्र की पत्नी ने आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि किस तरह डकैत उनके घरों में घुसे और वारदात की। गोली मारने की धमकी देकर डकैत घर में लूटपाट करते रहे। इसके बाद भी पुलिस ने चोरी में केस किया। पीड़ित परिवारों के बयान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलक खदाना गांव में गुरुवार को पीड़ित लोगों से बातचीत की गई। वहां मिले साक्ष्य व विवेचना के आधार पर डकैती की धाराएं केस में तरमीम की गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

अंकित मित्तल, पुलिस अधीक्षक नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें