वन विभाग ने बिज्जू की हत्या करने के आरोपी पांच लोगों पर वन्य अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिज्जू के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को शरीर का डिस्पोजल कर दिया गया।
भोजपुर क्षेत्र में कई महीने से जंगली जीव का आतंक है। लोग जंगली जीवों से डरे हुए हैं। पिछले दिनों दो बच्चों पर हुए हमलों का शक जंगली बिल्ली पर था। 25 जून की सुबह क्षेत्र के गांव हटहट के किनारे खेतों में लोगों को अजीब सा जीव दिखाई दिया। बच्चों पर हमलों से डरे लोगों ने एकत्रित होकर एक्त जीव की हत्या कर दी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। गोट रेंज केवन रक्षक धर्मवीर सिंह टीम केसाथ गांव पहुंचे तो वहां बिज्जू (इंडीयन फीवेट) को मृत पाया। यह संरक्षित वन्य जीपव की श्रेणी में आता है।
भोजपुर थाने में मौ. रफी सहित पांच लोगों पर वन्य अधिनियम की धारा 9/51 केतहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव का डिस्पेजल कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस के साथ ही वन विभाग भी अपने स्तर पर जांच कराएगा।
- कनहई सिंह पटेल, जिला वन अधिकारी।