फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसएल में सट्टा लगाने के मामले में चार युवक रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आईपीएल के साथ ही पीएसएल में भी सट्टेबाजी की शुरूआत हो चुकी है, इससे पहले सटोरियों के तार सिर्फ शहरी इलाकों तक ही सीमित रहते थे। इस सीजन में देहात तक सटोरियों के जाल फैले होने का खुलासा मूंढापांडे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद किया है, सटोरियों के गिरोह के चार युवक पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि पहले शहरी इलाकों में आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी करते हुए युवकों को गिरफ्तार किया गया था, शहरी इलाकों में आईपीएल में सट्टेबाजी का इस सीजन में पहला मामला आया है। अब देहात के सभी थानों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह मुखबिर की मदद से सटोरियों के बारे में जानकारी हासिल कर कार्र्रवाई करें। मूंढापांडे में शनिवार देर रात को पकडे़ गए आरोपियों के साथियों की तलाश में पुलिस की एक टीम को लगाया गया है। जिन दो लोगों के बैंकखातों के बारे में जानकारी मिली है, उनके बारे में पता लगाने के लिए बैंकों से जानकारी मांगी गई है। दिल्ली में बैठे सटोरियों के आका की तलाश तेज कर दी गई है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व में इन इलाकों में पकडे़ गए सटोरिए
. सिविल लाइन में चार लोगों को किया गया गिरफ्तार
. कोतवाली क्षेत्र में सट्टेबाजी के आरोप में तीन लोग पकडे़ गए।
. मझोला पुलिस ने दो युवकों को आईपीएल मैच में सट्टेबाजी के आरोप में पकड़ा।
. मुगलपुरा पुलिस ने भी आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में तीन लोग पकडे़ गए।
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें