फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात कर रही पत्नी की ईंट से कुचलकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र के नवाबपुरा मोहल्ले में शुक्रवार सुबह पीतल कारीगर ने ईंट से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी। महिला किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी बात से गुस्साए पति ने दरवाजा बंद कर पत्नी पर ईंट से हमला बोल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नागफनी इंस्पेक्टर नरेश शर्मा के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे की है। संभल जनपद के नखासा थानाक्षेत्र के नारियान निवासी बॉबी (30) की शादी आठ साल पहले संभल के मनिहारों वाली गली निवासी अरविंद की बहन अनीता (28) के साथ हुई थी। बॉबी अपनी पत्नी अनीता और बेटे देवेश (7) व पुष्पेंद्र (4) के साथ नवाबपुरा में किराये के मकान में यहां पीतल का कार्य करता था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह पांच बजे बॉबी ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने ईंट से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। चार साल के बेटे की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंचे और उन्होंने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। खून से लथपथ महिला का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। लोगों की मदद से पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जबकि पति बॉबी को हिरासत में ले लिया। उधर अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और मायके वालों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला के भाई अरविंद की तहरीर पर बॉबी के खिलाफ हत्या और उसके मामा बबलू के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बॉबी ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी। वह इसका विरोध करता था। शुक्रवार सुबह मैं जागा तो अनीता बेड पर मौजूद नहीं थी। जब उसने छत पर जाकर देखा तो पत्नी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। उसने अनीता से मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। इसके बाद वह पत्नी को खींचकर नीचे ले गया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर ईंट से उसके सिर पर हमला बोल दिया। पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपी पति को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें