बहु अकबरपुर के दो हजार से अधिक युवा पुलिस-सेना में भर्ती होकर कर रहे देश की सेवा
- राष्ट्र स्तर के खिलाड़ियों के लिए जाना जाता है बहु अकबपुर गांव, पिछले पांच साल से नहीं हुआ कोई गंभीर अपराध
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। भले ही वर्तमान में क्रांति गैंग के सदस्य संजीत बिदरो के एनकाउंटर के बाद से बहु अकबरपुर चर्चाओं में हो। मगर यहां के दो हजार से अधिक युवा जहां पुलिस से लेकर सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा कर रहे हैं। वहीं खास बात यह है कि गांव में पिछले पांच साल में कोई गंभीर अपराध नहीं हुआ है। यहां की पंचायत में मिल बैठकर ही छोटे मोटे मामलों को निपटा लिया जाता है।
रोहतक से करीब 9 किलोमीटर की दूर स्थित बहु अकबपुर गांव की आबादी करीब 16 हजार है। जाट बाहुल्य गांव के वेदपाल, सुंदर सिंह, प्रीतम सिंह ने बताया कि अधिकर लोग आर्य समाज से जुड़े हैं। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गांव में जहां आर्य समाज मंदिर के अलावा राधा कृष्ण, हनुमान, खाटू श्याम, रविदास मंदिर स्थित है। गांव को राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जाता है। यहां के रविंद्र, विक्रम आदि राष्ट्र स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं। गांव में खिलाड़ियों के लिए दो एकेडमी में भी बनाई गई हैं।
इसके अलावा गांव के मनोज, निकित, सुमित, आदेश, रजनीश, मनीष, प्रीतम समेत करीब दो हजार लोग दिल्ली, हरियाणा पुलिस के अलावा सेना में तैनात होकर देश की रक्षा कर रहे है। कई लोग बड़े पदों पर भी आसीन है। यहां के सुभाष बल्हारा दिल्ली में जहां डीसी है। वहीं गांव के सुमित, मनोहर समेत 15 लोग विभिन्न थानों में बतौर एसएचओ तैनात है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की खास बात यह है कि यहां पर पिछले साल से कोई भी अपराध नहीं हुआ है। यहां पर छोटे मोटे मामलों को पंचायत में ही निपटा लिया जाता है। यहां के लोग थानों पर जाने से हिचकते है। गांव आपसी प्यार व सौहार्द की भी मिसाल है।
बिदरो का भाई भी आरपीएफ में सिपाही
बिदरो का भाई मंजीत भी आरपीएफ में सिपाही के पद पर तैनात है। इसके अलावा बिदरो के पिता गांव में मजदूरी करते थे। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने बिदरो की हत्या की है।
फोटो परिचय
एमए-1
बहु अकबरपुर गांव का आर्य समाज मंदिर।
एमए-2
बहु अकबरपुर गांव का माध्यमिक विद्यालय।