फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से बात करते हुए सिर में गोली मारकर छात्र ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पाकबड़ा स्थित ख्वाजा कालोनी में बीफार्मा के छात्र अभिषेक शर्मा (22) ने प्रेम में नाकाम बोने पर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात सोमवार सुबह साढे़ तीन बजे उस वक्त हुई जब वह फोन पर प्रेमिका से बात कर रहा था। हालांकि घटना का पता सुबह नौ बजे चला। अंदेशा है कि प्रेमिका से बात करने के दौरान विवाद होने पर अभिषेक ने आत्मघाती कदम उठाया था। घटना स्थल पर तमंचा और मोबाइल पड़ा मिला है।
अभिषेक शर्मा बदायूं के बिसौली का रहने वाला था। वह टीएमयू कालेज से बीफार्मा तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। रविवार रात को ही बदायूं से लौटा था। पुलिस ने बताया कि उसके कमरे में दो छात्र सोहेल निवासी बिजनौर और शिवम निवासी बदायूं भी रहते हैं। वह दोनों भी शनिवार को घर गए थे। सोमवार सुबह नौ बजे शिवम वापस आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खोला गया तो बगल के कमरे में रहने वाले अन्य छात्रों को उसने जानकारी दी। किसी तरह दरवाजे को खोला जा सका। अंदर अभिषेक का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा देख छात्रों की चीख निकल गई। उन्होंने मकान मालिक खुर्शीद निवासी असमोली को सूचना दी। खुर्शीद ने 100 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि अभिषेक की प्रेमिका कालेज में ही पढ़ती है। रविवार रात को ढाबे से खाना खाकर अभिषेक लौटा तो बगल के कमरे में रहने वाले छात्रों को बताया कि प्रेमिका से अपने कमरे में जाकर फोन पर बात कर रहा है। तड़के साढे़ तीन बजे उन्होंने गोली चलने जैसी आवाज सुनी थी लेकिन लगा कि किसी वाहन का टायर पंचर हो गया है। इस वजह से उन्होंने गोली चलने की आवाज पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अंदेशा है कि प्रेमिका से फोन पर बात करने के दौरान ही छात्र ने खुद को गोली मारकर जान दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें