फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को छापामारी कर एक्सपायर कोल्ड ट्रिंक्स की बिक्री होते हुए पकड़ी। सभी एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स को कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ ही नौ अन्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

त्यौहारी सीजन में मिलावट नियंत्रित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी विशेष अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार दोपहर को टीम जटपुरा में शिव डेयरी पर पहुंची। वहां पर मलखान कोल्ड ड्रिक्स की बिक्री कर रहा था। उसके यहां से कोल्ड ड्रिंक्स की आठ एक्सपायर बोतल पकड़ी गईं। उसको गोदाम की भी तलाश की जा रही है। उसके साथ ही टीम ने जटपुरा में ही अतुल किराना स्टोर से कुट्टू के आटे, शिव डेयरी से लो- फैट मिल्क, वीर सिंह की दुकान से सरसों के तेल और कुट्टू के आटे तथा विशाल की दुकान से कुट्टू के आटे का सैंपल लेकर जांच को भेज दिया। उसके बाद उस्मानपुर से पवन कुमार की दुकान से तिल के तेल और नारियल बर्फी का सैंपल जांच को भेजा। उसके बाद टीम सिरसवा गौड में सलामत अली की दुकान पर पहुंची। वहां से कुट्टू के आटे और वेजीटेबिल आयल का सैंपल लेकर जांच को भेज दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभिहीत अधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें