फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा में कूदी महिला, तीन जांबाजों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रामगंगा नदी में सोमवार रात को जामा मस्जिद पुल से एक महिला ने छलांग लगा दी। गनीमत रही कि उसे तीन युवकों ने देख लिया। तीनों युवकों ने महिला की जान बचाने के लिए रामगंगा में कूदे। तीनों जांबाजों ने महिला को बचा लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

महिला आसमां (22) मुगलपुरा की रहने वाली है। वह सोमवार रात को दस बजे के करीब जामा मस्जिद पुल पर खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देखते ही देखते महिला ने पुल से रामगंगा में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों द्वारा सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। सुहेल, सैफ अली और आलिम ने बताया कि महिला रामगंगा नदी में डूबने लगी तो उसे बचाने के लिए वह तीनों नदी में कूद गए। महिला को रामगंगा नदी से बाहर निकालकर लाए, जिससे उसकी जान बच सकी है। एसएचओ मुगलपुरा गजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने गृह क्लेश में रामगंगा नदी में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की है। उसका पति शकील पीतल की ढलाई का काम करता है। महिला के परिवार वालों को सूचना दी गई। वह अस्पताल पहुंचे। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें