फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी मुठभेड़ में जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दस साल पहले बरेली में कचहरी से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ 25 हजार का इनामी आरिज उर्फ श्यामबाबू मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है। उसके पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ रविवार रात सवा बजे हर्बल पार्क चौराहे के पास हुई है। आरोपी का दूसरा साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया है।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि आरिज उर्फ श्यामबाबू मूलत: औरेया के थाना दिव्यापुर स्थित कमालपुर डेरा का रहने वाला है। एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि वह रविवार रात मझोला थानाक्षेत्र में हर्बल पार्क के पास देखा गया है। उसकी तलाश में एसएचओ मझोला अजय गौतम और एसओजी टीम ने हर्बल पार्क के पास रात सवा बजे घेराबंदी की। इस दौरान लाल रंग की अपाचे पर दो संदिग्ध दिखाई दिए। उनको रोकने की कोशिश की तो संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। वह मौके पर गिर गया, उसका दूसरा साथी भाग गया। जख्मी बदमाश ही आरिज उर्फ श्यामबाबू है। वह पूर्व में डकैती की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। अंदेशा है कि आरिज यहां पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में था। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। उसके दूसरे साथी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जहां पहुंचे थे सीएम.. वहीं हुई मुठभेड़
मुरादाबाद। रविवार को मुरादाबाद दौरे के दौरान दिन में सीएम योगी हर्बल पार्क के पास ही बन पीएम योजना के आवास देखने के लिए गए थे। उससे थोड़ी दूरी पर ही ये मुठभेड़ हुई है, जिसमें आरिज पकड़ा गया है।
विज्ञापन


हाथ में तमंचा, बगल में बाइक
मुरादाबाद। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर मीडिया पहुंची तो आरोपी के एक हाथ में तमंचा था। उसके पैर से खून बह रहा था। मौके पर भारी पुलिस बल था। पुलिस आरोपी के कब्जे से बाइक और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें