फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले.. मुरादाबाद की यातायात व्यवस्था बेहद खराब है

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साल दर साल जनपद में सड़क हादसों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। जिसका जिम्मेदार यहां का ट्रैफिक सिस्टम भी है। यही वजह रही कि सर्किट हाउस से जिला अस्पताल तक आने-जाने के दौरान ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस कमी का पता कर लिया। इसके बाद कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में दो टूक कह भी दिया कि मुरादाबाद का ट्रैफिक सिस्टम बेहद खराब है। यहां यातायात के नियमों का पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है। खासतौर पर वह दोपहिया वाहन पर हेलमेट न पहने जाने के कारण नाराज दिखे।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद एसएसपी अमित पाठक ने सीएम को बताया कि सर.. यहां पर ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर कुछ सुधार भी हुआ है। सीएम ने कहा कि यहां पर तेजी से और सुधार किए जाएं। यातायात के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए, जो न माने उसके वाहनों का चालान कर दिया जाए। एसएसपी ने सीएम को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में यहां पर ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने पर विशेष तौर पर फोकस किया जाएगा, यातायात के नियमों का पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें