फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकुला कोर्ट से लौट रहा कर्मचारी लापता, बेटे ने फोन किया तो अज्ञात ने उठाया, फिर कर दिया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला कोर्ट से लौट रहा कर्मचारी लापता, बेटे ने फोन किया तो अज्ञात ने उठाया, फिर कर दिया बंद
विज्ञापन

यमुनानगर। पंचकूला कोर्ट से लौट रहे जगाधरी के हुडा सेक्टर 17 निवासी अजय कुमार संदिग्ध हालात में लापता हो गया। ट्रेन से आते हुए अजय ने अपने बेटे को स्टेशन से ले जाने के लिए फोन किया लेकिन उसके बाद जब बेटे ने फोन किया तो किया अज्ञात ने फोन उठाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वहीं हरनौली में मायके आई विवाहिता लापता हो गई।
जगाधरी के हुडा सेक्टर 17 निवासी शिवा ने बताया कि उसके पिता अजय कुमार पंचकूला कोर्ट में सरकारी नौकरी करते है। हर रोज सुबह करीब 6 बजे यमुनानगर से ट्रेन के द्वारा पंचकूला ड्यूटी पर जाते है और शाम को करीब 8.30 बजे हर रोज ट्रेन से वापस यमुनानगर आते है। रोज की तरह आठ दिसंबर को रात करीब सवा 10 बजे उसके पिता का उनके मोबाइल पर फोन आया की मै रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया हूं। तूं मुझे लेने के लिए स्टेशन आ जाओ। वह ेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर उसने अपने पिता के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाया। व्यक्ति ने उसे कहा की फव्वारा चौक पर आ जाए। फिर वह अपनी गाड़ी लेकर फव्वारा चौक पर पहुंचे तो लेकिन वहां पर भी उसके पिता नहीं मिले। फिर उसने दोबारा अपने पिता के मोबाइल पर फोन किया। फिर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ही फोन उठाया और कहा की बाड़ी माजरा मंदिर के पास आ जाओ, हम यहां आ गए है। बाड़ी माजरा मंदिर के पास जाकर उसने फोन किया तो उसके पिता को मोबाइल ऑफ आया। उन्होंने आसपास अपने पिता की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्हें शक है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके पिता को अगवा किया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर हरनौली निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी लड़की की शादी करीब तीन साल पहले छछरौली क्षेत्र के गांव गनौली निवासी से हुई थी। उसके दो साल का एक लड़का है। कुछ दिन पहले उसकी लड़की उन्हें मिलने के लिए उनके घर आई हुई थी। चार दिसंबर को रोज की तरह उसकी लड़की उनके घर पर सोई थी। पांच दिसंबर की अल सुबह छह बजे जब वे उठे तो उसकी बेटी अपने बिस्तर पर नहीं मिली। उन्होंने उसकी तलाश की। गनौली में अपने दामाद को फोन करके पूछा लेकिन वहां भी उसका कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें