फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान नहीं देने पर कार्रवाई शुरू, वीनस चीनी मिल के दो खाते सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। वीनस शुगर मिल मझावली के बकाया भुगतान के लिए जिलाधिकारी से मिले तीन साल के समय के दावे के बीच जिला प्रशासन ने मिल पर कार्रवाई करते हुए 1.77 करोड़ के बकाया भुगतान पर जारी आरसी के तहत वीनस शुगर मिल मझावली के दो बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। हालांकि चीनी मिल ने बकाया की एक करोड़ रुपये की दूसरी किस्त दो दिन में जारी करने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले की सभी चीनी मिलों पर पिछले साल का गन्ना मूल्य बकाया है, जिसे लेकर चीनी मिले शासन से ऋण ले रही है, लेकिन अभी तक कुछ डिफाल्टर चीनी मिलों को कर्ज नहीं मिल सका है। हालांकि वीनस शुगर मिल के अध्याशी का कहना है कि अभी तक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है, शीघ्र ऋण प्राप्त हो जाएगा। इधर, उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित ने वीनस शुगर मिल मझावली के खिलाफ बकाया भुगतान नहीं देने पर 177.74 लाख रुपये की आरसी जारी की गई थी जिसकी वसूली के प्रयास किए गए लेकिन मिल प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया और ना ही भुगतान किया। इस पर मंगलवार को वीनस शुगर मिल मझावली के एक्सिस बैंक शाखा आजाद रोड चंदौसी और पंजाब नेशनल बैंक शाखा पुरानी पैठ चंदौसी स्थित दो खातों को सीज कर दिया गया है। शाखा प्रबंधकों को आदेशित करके दोनों खातों का संचालन व अग्रिम आदेशों तक किसी भी तरह के लेनदेन व उसकी स्वीकृत पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इधर मिल अध्याशी धर्मेद्र चौधरी ने बताया कि खातों को सीज करने की जानकारी उन्हें नहीं है लेकिन मिल एग्रीमेंट के अनुसार भुगतान कर रही है। मिल को पुराना भुगतान तीन साल में करना है, 3.10 करोड़ रुपये की पहली किस्त दी जा चुकी है, एक करोड़ रुपये की दूसरी किस्त अगले दो दिन में जारी की जाएगी। जिलाधिकारी को मिल प्रशासन ने शपथ पत्र देकर तीन साल का समय लिया था, यह दूसरा साल है तो फिर कार्रवाई क्यों की जा रही है।
विज्ञापन












बकाया भुगतान नहीं करने पर वीनस चीनी मिल के दो खाते सीज
177.74 लाख रुपये के बकाया को लेकर जारी की गई थी आरसी
मिल प्रबंधन ने बताया, तीन साल में करना है पुराना भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें