फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी युवक ने खेत पर बालिका के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी/चंदौसी। थाना धनारी क्षेत्र के एक गांव की बारह वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी की मां ने घटना के तीसरे दिन पुलिस को तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि उसका पूरा परिवार हरियाणा रहकर मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहा था। अचानक पति की तबियत खराब हो गई जिससे परिवार को गांव आना पड़ा। यहां किसी तरह अपने घर का गुजारा करने के लिए एक भैंस खरीद ली लेकिन इलाज महंगा होने पर अपने बीमार पति के साथ काम करने के लिए हरियाणा चली गई। उसकी बारह साल की बेटी घर रह गई। क्योंकि भैंस आदि को भी चारा आदि देना था।
मंगलवार की शाम को बालिका भैंस के लिए घास छीलने के लिए चली गई। साथ में पड़ोसी युवक भी उसके साथ चला गया। बालिका एक खेत में खास काटने लगी। इसी समय अचानक युवक की नीयत खराब हो गई और उसने बालिका को दबोच लिया। धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने घर पहुंच कर फोन से अपनी मां को जानकारी दी। गुरुवार को महिला अपने घर पहुंची तो बालिका को लेकर थाने पहुंची। घटना की तहरीर पर देर शाम आठ बजे रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी रवेंद्र प्रताप ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें