फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगो के पचास लाख लेकर भागी कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के पचास लाख लेकर कंपनी भागी
विज्ञापन


टांडा (संभल)।
क्षेत्र के लोगों को 2012 से बांड बेचने का काम कर रही एक कंपनी रुपये हड़पकर गायब हो गयी। रुपया जमा कराने वाले गांव नवाब नगर निवासी युवक ने कंपनी के मालिकों सहित 11 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। करीब 50 लाख रुपये लेकर भाग जाने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नवाब नगर निवासी मोहम्मद हसन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह और उसके साथी रमेश चंद्र , ब्रज नंदन , नासिर और मोहम्मद इक़बाल को गांव नरखेड़ा दलपतपुर निवासी इमरान अली एवरग्रीन इंफ्रा जोन इंडिया लिमिटेड कंपनी के बारे में बताते थे। बताया गया कि कंपनी अविकसित तथा बंजर जमीन को 2012 से खरीद कर विकसित कराती आ रही है। कंपनी सामान्य व्यक्तियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करती है। कंपनी का कार्यालय रामगंगा विहार मुरादाबाद में है। जिसके बाद इमरान ने उन्हें रामगंगा विहार स्थित ऑफिस बुला कर दूसरे पार्टनर इरम फातमा, अलीम , मोहम्मद फहीम तथा आसिफ से मिलवाया और कंपनी की योजनाओं की जानकारी दी। उक्त आरोपियों ने झांसे में आकर वर्ष 2013 में उसने तथा उसके साथी और रिश्तेदारों ने पॉलिसी खरीद लीं और समय पर किस्त भरते रहे। 2016 से इमरान ने प्रचारित करना शुरू कर दिया कि कंपनी में कुछ वित्तीय समस्या चल रही है। उसके बाद जब मुरादाबाद स्थित कार्यालय पहुंचे तो वहां उन्हें नए निदेशक आशु गुप्ता , कुशल , प्रदीप गुप्ता , प्रतीक कुमार मिश्रा ,सुमित सक्सेना तथा पंकज श्रीवास्तव आदि मिले। उन्होंने बताया कि वो निश्चिंत रहें, पॉलिसी मैच्योर होते ही रुपये मिल जायेंगे। 14 फरवरी 2017 को जब ऑफिस गए तब पता चला कि कंपनी का आफिस नोएडा शिफ्ट हो गया है। उसके बाद पालिसी का समय पूरा होने पर जब नोएडा के कंपनी कार्यालय पहुंचे से सभी आरोपियों ने उन्हें बताया कि कंपनी बंद हो गई है। अब रुपये नहीं मिलेंगे। उक्त कर्मचारियों ने वहां से धक्के देकर भगा दिया। तीन साल में जामा किए गए करीब पचास लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें