ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
शामली।
कैंडी के ग्राम प्रधान ने शामली निवासी एक बर्तन व्यापारी के रुपये नहीं दिए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर इस मामले में ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के अजुध्या चौक निवासी सम्यक जैन बर्तन व्यापारी हैं। उसने एसपी को शिकायतीपत्र देकर बताया कि उसने कैंडी के ग्राम प्रधान अंसार अहमद को शादी के लिए 65 हजार रुपये के बर्तन दिलवाए थे। व्यापारी के अनुसार 30 हजार रुपये बाकी रह गए थे। आरोप है कि आरोपी प्रधान बकाया राशि देने में आनाकानी कर रहा है। इस मामले में बुधवार की रात पुलिस ने आरोपी प्रधान अंसार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।