फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलंस में लगी आग.. जलने से बचा बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला कारागार से उपचार के लिए एक बंदी को जिस एंबुलेंस से सोमवार को जिला अस्पताल लाया गया था, उस एंबुलेंस में आग लग गई। पुलिसकर्मी एंबुलेंस से नीचे उतर गए लेकिन एंबुलेंस में बंदी फंस गया, पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाई और जलती एंबुलेंस से बंदी को बाहर निकाल उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि जिला कारागार में हत्या के मामले में बंद रजबपुर निवासी ओमपाल की आंख से खून आने की शिकायत पर जेल प्रशासन ने उसको उपचार के लिए चेकअप के लिए जिला अस्पताल भेजा। ओमपाल की आंख पर पट्टी बंधी थी, उसे लेकर सिपाही सत्येंद्र सिंह, सुभाष और होमगार्ड महावीर अस्पताल पहुंचे लेकिन तभी एंबुलेंस के अगले हिस्से में आग लग गई। जिसे देखकर वहां पर मौजूद लोग चीखने लगे, एंबुलेंस में बैठे पुलिसकर्मी नीचे उतरे और उन्होंने बंदी को भी एंबुलेंस से निकालने की कोशिश की तो एंबुलेंस का एक गेट नहीं खुला, बमुश्किल उन्होंने दूसरा गेट खोला और बंदी ओमपाल को एंबुलेंस से बाहर निकाला। इसके बाद बाल्टी में पानी भर भरकर एंबुलेंस में लगी आग को पुलिसकर्मियों ने बुझाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें