फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर अर्थी रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर निवासी युवक पप्पू का शव गुरुवार दोपहर उसके घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। घर से अर्थी लेकर परिजन मिनी बाईपास लाकड़ी फाजलपुर पर पहुंच गए। उन्होंने अर्थी रखकर जाम लगा दिया। जाम लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। परिजन पप्पू की पत्नी और उसके मायके वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराकर अर्थी उठा दी।
विज्ञापन

गांगन वाली मैनाठेर निवासी पप्पू की शादी अमरोहा के उझारी निवासी संगीता के साथ हुई थी। पति पत्नी के बीच विवाद रहा था। मंगलवार को पप्पू पत्नी को लेकर उसके मायके गया था। वहां उसकी अचानक हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया थ कि उसे जहर देखकर मौत के घाट उतारा गया था। टीएमयू अस्पताल में इलाज के दौरान पप्पू की मौत हुई थी। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के लक्षण बताए गए हैं। इसके अलावा उसके शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण, रिश्तेदार और आस पड़ोस के गांवों से भी लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने अर्थी मिनी बाईपास पर रखी दी और जाम लग गया। सूचना मिल ने पर परिजन आ गए। यहां उन्होंने बताया कि पप्पू को उसकी ससुराल में पीटने के बाद जहर देकर मारा गया है। हत्यारोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि उनकी तहरीर ले ली गई है। कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हो गए और उन्होंने अर्थी उठा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें