फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग करने गई बिजली टीम पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के ऊंचा गांव में चेकिंग करने गई टीम को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। किसी तरह जान बचाने के भागे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नानपुर बिजली घर के जेई सुशील कुमार शुक्रवार सुबह अपनी टीम के साथ ऊंचा गांव में पहुंचे। टीम ने यहां एक बर्तन फैक्ट्री में छापा मारा। बिजली टीम को देखकर ग्रामीण आ गए और उन्होंने टीम को घेर लिया। जेई और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। टीम को बंधक बनाने का प्रयास किया गया। इसके बाद बिजली टीम ने भागकर अपनी जान बचाई। जेई ने घटना की जानकारी अपने अधिकारियों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौके से प्रेमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जेई की तहरीर पर प्रेमपाल, उसके बेटे रिंकी और सौरभ समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बांधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें