फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में कानून व्यवस्था दुरुस्त करें अफसर: आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मंडल आयुक्त यशवंत राव ने गुरुवार को मंडलीय राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व प्राप्तियों एवं विकास कार्यों की प्रगति में तेजी लाने और कल्याणकारी योजनाओं का समयबद्धता से क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा कर लक्ष्यों में पिछडे़ अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। जल निगम, कृषि एवं पूर्ति विभागों की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर डीसी फूड अमरोहा से स्पष्टीकरण तलब किया। मंडल की विभिन्न सड़कों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। लोनिवि के मुख्य अभियंता से चुनाव के मद्देनजर मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग, बहजोई- संभल मार्ग और हसनपुर-गजरौला मार्ग को गड्ढामुक्त कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

राजस्व कार्यों की समीक्षा में एआईजी द्वारा कायो र्में ंरुचि न लेने पर फटकार लगाई। स्टांप आरसी वसूली में संभल एवं बिजनौर की प्रगति खराब होने पर कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। मनोरंजन कर और परिवहन विभाग की समीक्षा में मुरादाबाद की प्रगति खराब होने पर भी फटकार लगाई। रामपुर, संभल, अमरोहा में हाउस टैक्स एवं जलमूल्य वसूली में खराब प्रगति पर अपर जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
कॉमन सर्विस सेंटर की समीक्षा में मंडलायुक्त ने संभल एवं रामपुर में बड़ी संख्या में वाद लंबित होने नाराजगी जताई और जिलाधिकारियों को समीक्षा कर मामले के निस्तारण करने के निर्देश दिए। पांच साल से ऊपर के राजस्व वादों को हरहाल में निस्तारण करने के आदेश दिए। चकबंदी वादाें की समीक्षा में मंडल में 378 मुकदमे पांच साल से अधिक समय से लंबित होने पर अफसरों को फटकारा।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा ने कहा कि गुंडा एक्ट में अपराधी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मुरादाबाद, बिजनौर और अमरोहा के अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर मंडल के सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकाें समन्वयक कर अपराध नियंत्रण के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार कर लें। इस दौरान जिलाधिकारी मुरादाबाद राकेश कुमार सिंह सभी जिलों के डीएम, पुलिस कप्तान और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें