फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

होटल मानसरोवर पैराडाइज में दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तीसरे आरोपी मनीष को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि मनीष हरिद्वार में रुड़की का रहने वाला है। होटल में कमरा मनीष के नाम से ही बुक किया गया था। सीसीटीवी फुटेज में उसकी तस्वीर भी कैद है। जब छात्रा होटल के कमरे में थी तो वह भी वहां पर मौजूद था। ऐसे में आरोपी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में कार्रवाई की गई है। मनीष पर भी छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि बाइक कैब को वह नोएडा में चलवाने का काम करता है। वह सिपाही देवेंद्र का दोस्त है, उससे मिलने होटल आया था। 22 जुलाई को सिविल लाइन मे रहने वाली छात्रा को मानसरोवर पैराडाइज होटल ले जाया गया था। जहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात की गई थी। इस मामले में सिपाही देवेंद्र, उसका दोस्त विवेक जेल में हैं।
विज्ञापन


छात्रा से दुष्कर्म करने में और लोगों के भी शामिल होने की आशंका
मुरादाबाद। छात्रा ने अपने बयानों में दुष्कर्म का आरोप सिपाही देवेंद्र और विवेक पर लगाया है। हालांकि, उसने यह भी कहा है कि वारदात के वक्त होटल के कमरे में अन्य लोग भी मौजूद थे। वह बेहोश हो गई थी, इस वजह से उसे अन्य लोगों के बारे में जानकारी नहीं है। एएसपी का कहना है कि इस मामले की विवेचना के दौरान कोई भी आरोपी बच न सके, इसके लिए हर बिंदु को ध्यान में रखा जा रहा है। आशंका है कि छात्रा से दुष्कर्म की वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। संदिग्धों की भूमिका के बारे में जानकारी कर रहे हैं। उनके खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों की मानें तो चार अन्य आरोपी भी पुलिस ने चिंहित किए हैं।
विज्ञापन


दो बच्चियों से छेड़खानी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद। कोतवाली और मझोला पुलिस ने दो बच्चियों से छेड़खानी के अलग अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसएचओ कोतवाली रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने मोहम्मद आजम निवासी तंबाकूवालान को गिरफ्तार किया है। उस पर सात साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने का आरोप है। विरोध करने पर उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि मोहम्मद इरफान निवासी जयंतीपुर को 12 साल की बच्ची से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें