फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद प्रेमिका ने किया सुसाइड, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी इलाके के चंदनिया में प्रेम विवाह कर रह रहे दिल्ली के दंपती में हुई कलह में विवाहित प्रेमिका ने बुधवार देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया, जबकि सूचना पर आए मायके पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि देर शाम तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय रिया डे पत्नी प्रदीप सैनी निवासी सुरेश सैनी का किराये का मकान चंदनिया क्वार्सी की शादी 23 जून 2017 को हुई थी। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। यह दोनों दिल्ली के खजूरी क्षेत्र के करावल नगर के रहने वाले थे।
विज्ञापन


प्रदीप के बहनोई यहां निरंजनपुरी में रहते हैं। इसके चलते वह अपनी पत्नी के साथ यहां किराये पर रह रहा था। वैसे वह मजदूरी करता है। मगर चोरी के आरोप में भी जेल जा चुका है।

इधर, बुधवार शाम हुए विवाद पर रिया डे ने घर में फांसी लगा ली। इसकी सूचना मकान स्वामी पक्ष से मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही प्रदीप को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इधर, गुरुवार को शव लेने पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें