फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदा युवक, दोनों पैर कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लोकोशेड पुल के नीचे मंगलवार दोपहर को एक युवक रेलवे ट्रैक पर जख्मी हालत में मिला। पुलिस का सूचना मिली थी कि वह ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनाें पैर और एक हाथ कट गए। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची तो वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि युवक रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा था। इस दौरान ही ट्रेन आई तो वह ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कट गया, उसका दाया हाथ भी कट गया है। युवक का उपचार करने वाले डॉक्टर डॉ. एसएस कक्कड़ ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है। वह अपनी पहचान नहीं बता पा रहा है। वह एक युवती का नाम ले रहा था, कह रहा था कि उसे हराने के लिए युवती ने फांसी लगाई है। अब वह जीना नहीं चाहता है। यह पता नहीं चल पाया है कि वह किस युवती के बारे में बात कर रहा है। कई बार पूछने पर उसने खुद को बरेली का रहने वाला बता रहा था, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पन्नी में लेकर गए कटे पैर और हाथ
मुरादाबाद। अस्पताल में युवक के कटे हुए दोनों पैरों और हाथ को अस्पताल के कर्मचारी ने एक काले रंग की पन्नी में ले जाकर रखा गया है। ऐसा देखकर वहां पर मौजूद अन्य मरीजों के परिवार वालों ने बताया कि पैर और हाथ को रखने के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें