फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता के अपहरण में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पाकबड़ा कस्बे के आरटीआई कार्यकर्ता मो. कासिम का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं लग पाया। गुरुवार को परिजन एसएसपी से मिले उन्होंने बरामदगी की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता की गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में बदल लिया है। परिजनों का दावा है कि पुलिस ने उन्हें बताया कि कासिम के मोबाइल की अंतिम लोकेशन जम्मू हाईवे पर मिली है। इसके बाद ही उसका मोबाइल बंद हुआ है।
पाकबड़ा के जुम्मेरात का बाजार निवासी कासिम व आरटीआई कार्यकर्ता 27 दिसंबर से लापता है। वह कचहरी जाने के लिए घर से निकला था। 29 दिसंबर को इस मामले की जानकारी पुलिस को देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। गुरुवार को कासिम के परिजन एसएसपी से मिले और उन्होंने बरामदगी की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकबड़ा पुलिस उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रही है। पिता साबिर ने आशंका जताई कि उसके बेटे का अपहरण किया गया है। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। कासिम के भाई डा. शाकिर सैफी ने बताया कि उन्हें पुलिस से जानकारी मिली है कि कासिम के मोबाइल की लोकेशन, बिजनौर, इसके बाद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर होते हुए हरियाणा पहुंची है। इसके बाद जम्मू हाईवे पर जाकर मोबाइल बंद हुआ है। पाकबड़ा इंस्पेक्टर नीरज शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में बदल लिया गया है। कासिम की तलाश की पुलिस टीम जुटी है। साथ ही कुछ लोगों से पूछताछ भी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रापर्टी डीलर और एक महिला से पुलिस ने की पूछताछ
मुरादाबाद। पुलिस ने इस मामले में एक प्रापर्टी डीलर और एक महिला से भी पूछताछ की है। पुलिस ने कॉल डिटेल और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली। जिससे पता चला कि 27 दिसंबर को कासिम एक व्यक्ति के साथ कांठ रोड से अकबर किले के सामने से बस में सवार हुआ था। पुलिस ने उस व्यक्ति से भी पूछताछ की। तब उसने बताया कि वह कासिम को अगवानपुर में एक जमीन दिखाने गया था। इसके बाद वह वापस लौट आया था। जबकि कासिम के भाई का कहना है कि उसका भाई न तो प्रोपर्टी का काम करता था और न ही कोई जमीन खरीदने की चर्चा घर में की थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला और उस व्यक्ति को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें