फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच दायरे में आए नशीली दवाओं के कई कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में पकड़ी गई 16 लाख रुपये की प्रतिबंधित नशीली दवाओं के मामले में औषधि विभाग ने जांच शुरू कर दी है। दवाओं के जखीरे में बरामद अधिकतर नशीली दवाएं ब्रांडेड कंपनियों की पैकिंग में हैं। विभाग ने कंपनियों को नोटिस जारी कर बरामद दवाओं के बैच नंबर की रिपोर्ट मांगी है। विभागीय टीमों ने ठाकुरद्वारा से नशीली दवाओं की सप्लाई वाले मेडिकल स्टोरों को भी जांच के दायरे में ले लिया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि ायुक्त गोपनीय सूचना पर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को ठाकुरद्वारा में दो मेडिकल स्टोरों पर छापामारी कर 16 लाख रुपये की दवाएं बरामद की। इनमें अधिकतर नारकोटिक्स में प्रतिबंधित दवाएं शामिल हैं। सहायक आयुक्त औषधि आरपी पांडे के मुताबिक प्रतिबंधित दवाएं बेचने के आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरीराज सिंह और जावेद से प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बरामद अधिकतर प्रतिबंधित दवाओं पर पांच नामी कंपनियों के टैग लगे और उनकी पैकिंग हैं। विभाग ने दवाओं के बैच नंबरों के आधार पर कंपनियों को नोटिस जारी कर दवाओं की सप्लाई का रिकार्ड मांगा है। आरपी पांडे ने बताया कि दवाओं के नकली होने की आशंका है। इसके चलते ही जखीरे से बरामद दवाओं के दस नमूने लिए गए हैं। बैच नंबर भी फर्जी होने की आशंका है। कंपनियों से रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया कि गिरिराज सिंह और जावेद के मेडिकल स्टोर से सप्लाई लेने वालों की भी खोजबीन शुरू कर दी है। इसमें विभागीय कई टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार करने वालों का मुरादाबाद और उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल जिले में नेटवर्क फैला है। उत्तराखंड पुलिस से भी मदद ली ला रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें