पाकबड़ा थानाक्षेत्र में नानकबाड़ी गांव के सामने शुक्रवार शाम पाकबड़ा दलपतपुर बाईपास पर तेज रफ्तार वाहन ने पांच बच्चों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय बच्चे दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर जुटे लोगों ने जाम लगा दिया। कुछ ही देर में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। जाम खुलवा दिया गया।
पाकबड़ा के नानकबाड़ी गांव निवासी कैलाश का नौ वर्षीय बेटा विवेक अपनी बहन रीना और भाई सोनू के साथ गांगन नदी पर दशहरा मेला देखने गया था। इनके साथ सुरेश के दो बेटे अजय और गौरव भी मौजूद थे। शुक्रवार शाम साढे़ चार बजे सभी बच्चे मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे। गांव के सामने सड़क पार के समय रामपुर की ओर से आ रहे बेकाबू पिकअप वाहन ने पांचों बच्चों को टक्कर मार दी। इस हादसे में विवेक की मौके पर ही मौजूद हो गई। जबकि बाकी चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी गांव में फैली तो सैक ड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पाकबड़ा दलपतपुर बाईपास पर जाम लगा दिया लोगों ने मुआवजे की मांग की। हाईवे पर जाम लगाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए और पुलिस के साथ अभद्रता करने लगे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। लेकिन लोग हाईवे से हटने को तैयार नहीं हुए। वह मौके पर ही मुआवजे की मांग करने लगे। कांठ विधायक राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया था। लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया है। वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।