कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को मंडल के तीन जिलों में 93 नए संक्रमित लोग सामने आए हैं। मुरादाबाद जनपद में मंगलवार को कोरोना के 63 मामले सामने आए हैं।
इस लहर में जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 167 हो गई है। अलबत्ता इनमें से कुछ को स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ हो जाने के बाद संक्रमितों की सूची से बाहर कर दिया है।
संभल जिले में 24 नए केस सामने आए। इस लहर में संभल जिले में संक्रमितों की संख्या 41 हो गई है। अमरोहा जिले में 06 और संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में इस लहर के कुल केसों की संख्या 24 हो गई है।
रामपुर में मंगलवार को गनीमत रही। शाम छह बजे तक कोई नया केस सामने नहीं आया। अब तक इस लहर में जिले में 13 संक्रमित मिल चुके हैं।