मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में कोरियर कंपनी संचालक फंदे पर लटक गए। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुुंचे, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
पुलिस के मुताबिक, मझोला के लाइनपार प्रेमनगर निवासी सुनील कुमार चौहान (42) कोरियर एजेंसी चलाते थे। रविवार दोपहर वह खाना लेकर कमरे में चले गए थे। देर शाम करीब सात बजे पत्नी ने उन्हें फंदे पर लटका देखा। महिला की चीख पुकार पर परिजन आस गए और वह सुनील को फंदे से उतार कर निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मझोला थाने की पुलिस अस्पताल पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।