पाकबड़ा। लोधीपुर राजपूत गांव में उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा की उनकी सरकार का सबसे प्रथमिता पर कार्य है की किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिये। इसलिए सरकारी समितियों को इतना समक्ष बनाया जा रहा है की किसान को सभी प्रकार की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ल कराई जा सकें।
लोधीपुर राजपूत गांव में जिला सहकारी बैक के चेयरमैन विजयभान सिंह के घर आयोजित कार्यक्त्रस्म को सम्बोधित करते हुये सहकारिता मंत्री ने कहा की बहुत जल्दी ही किसानों को खादए बीजए और कीटनाशक के साथ अन्य सभी जरूरी सामान सहकारी समितियों से मिल प्राप्त हो पाएगी। किसानों की फसल एमएसपी पर खरीद हो सकें इसके लिए भी सभी जरूरी उपाय किये गये है। सभी सहकारी समितियों को इंटरनेट के माध्यम से एक एप्प बनाया जायेगा। इससे किसानों को मोबाइल फोन से जोड़ कर सभी प्रकार की सुविधाएं किसान को घर बैठें ही प्राप्त हो जायेगी। बीती सरकारों ने सहकारी समितियों को साथ बहुत खराब काम किया था। सभी सरकारी समिति बंद होने की कगार पर आ गई थी। बीते पांच साल में भाजपा सरकार ने सहकारी समितियों के गडढ़े भरने का काम किया था। अब गडढें भर गये है। अब किसानों को सीधा फायदा ?मिल पायेगा। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन विजय भान सिंहए भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंहए महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्राए महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदेश चौधरीए राकेश सिंहए मनीष सिंहए उमेश काकाए अमरजीत सिंहए किरनपाल सिंहए दीपक चौधरीए पंकज चौधरीए विकास गुप्ताए आदि समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।