मुरादाबाद। श्री कुंज बिहारी महिला मंडल शिवपुरी के तत्वाधान में हर्षोल्लास के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। श्रीमद् देवी भागवत छप्पन भोग सेवाधिकारी ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर वृंदावन से आए गोस्वामी ब्रजेश कृष्ण के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित श्री दुर्गा भवन मंदिर से यात्रा प्रारंभ हुई। विशेष परिधान पहने महिलाएं सिर पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए चल रही थी। मार्ग में पुष्प वर्षा से जगह-जगह स्वागत किया गया। पूजन पुरोहित गोपाल दत्त एवं आचार्य उमेश पांडे द्वारा किया गया। गणेश पूजन, कलश पूजन, व्यास पूजन, पौथी पूजन मुख्य रही। महाराज ब्रजेश कृष्ण ने श्रीमद् देवी भागवत प्रारंभ से पूर्व गणेश वंदना, सरस्वती पूजन, हनुमान चालीसा की। उसके बाद मंगलाचरण किया, जिसमें श्रीमद् देवी भागवत का महत्व बताया। भजन मंडली में मनोहर लाल यादव-बाजे पर, विनोद पाठक-ढोलक पर, भारत-मंजीरे खरताल पर रहकर भक्तों को भजन सुनाए। कलश यात्रा का नेतृत्व डॉ. शशि अरोड़ा, शिवानी शर्मा, संजना शर्मा, उमा शर्मा, मंजू शर्मा, रीता कत्याल, अनु गोयल, हेमलता, नीलम अग्रवाल, चेतना खंडेलवाल, ऊषा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।