फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस लाइन मुरादाबाद में कांस्टेबल दुष्यंत कुमार ने हिंदी विषय में 94.35 फीसदी अंकों के साथ यूजीसी नेट परीक्षा पुन: उत्तीर्ण की है। इससे पूर्व भी वह वर्ष 2018 में इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर चुके हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से संभल के गांव महोरा लखूपुरा निवासी दुष्यंत ने बताया कि उनका सपना असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का है। इसके लिए वह जेआरएफ करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षिका सुनयना रस्तोगी व वरिष्ठ अधिकारियों को दिया। दुष्यंत ने बताया कि पुलिस विभाग में उनकी नौकरी 2011 में लगी थी। वर्ष 2014 में एसआई की परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन शारीरिक परीक्षा में फेल हो गए। वर्ष 2016 में उन्होंने हिंदी विषय की तैयारी शिक्षिका सुनयना के निर्देशन में शुरू की। दुष्यंत की काबिलियत को देखकर सुनयना ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने की सलाह दी। सुनयना के कहने पर दुष्यंत ने हिंदी और फिर संस्कृत विषय में परास्नातक किया और अब दूसरी बार यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दुष्यंत को कहानी, कविताएं लिखने का शौक है। उन्होंने बताया कि उनके पास हर वक्त किताबें रहती हैं। जब भी ड्यूटी से समय मिलता है तो वह पढ़ाई करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें