फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक के खिलाफ दर्ज मामले में एक मार्च को होगी फाइनल बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में ठाकुरद्वारा के सपा विधायक नवाब जान शनिवार को कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने ने जमानती पेश करने के कोर्ट से समय मांगा है, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने नौ मार्च की तारीख लगा दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान ने अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल से अपने निवास तक विजय जुलूस निकाला था। इस मामले में विधायक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में विजय जुलूस निकाला था। मुकदमा एमपी एमएल ए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या चार स्मिता गोस्वामी की अदालत में विचाराधीन है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई एवं अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता मनीष भटनागर ने बताया कि मुकदमे में गवाही पूरी हो चुकी हैं। विधायक नवाबजान की ओर से जमानती प्रस्तुत करने की कार्यवाही चल रही थी, लेकिन कोरोना काल में कोविड19 नियमों के कारण कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पाई थी। हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों के बाद अब सभी मुकदमों में सुनवाई शुरू हो चुकी है। शनिवार को विधायक नवाबजान अदालत में हाजिर हुए जिन्होंने अपने जमानती अदालत में पेश करने के लिए समय मांगा। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख नौ मार्च नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें