फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन और धोखा: सिपाही ने छात्रा को फंसाया...फिर वादे से मुकरा, छात्रा की आपबीती सुन अफसरों के उड़े होश

Mon, 30 Sep 2024 10:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जोया (अमरोहा)

सार

सिपाही की करतूत जब पुलिस के आला अधिकारियों को हुई तो उनके होश उड़ गए। सीओ सिटी अरुण कुमार से प्रकरण की जांच कराई। जांच में सिपाही पर लगे आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्म परिवर्तन कर शादी करने का झांसा देकर जोया चौकी पर तैनात सिपाही ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में शादी करने से मुकर गया। छात्रा ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की तो पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। जांच के आधार पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। वहीं चर्चा है की मुकदमे से बचने के लिए आरोपी सिपाही छात्रा से शादी करने को तैयार हो गया है।

विज्ञापन

ये मामला डिडौली कोतवाली की जोया चौकी से जुड़ा है। यहां पर तैनात सिपाही ने अमरोहा-जोया रोड स्थित एक गांव की रहने वाली बीए की छात्रा को प्रेम-जाल में फंसा लिया। छात्र हाईवे स्थित एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि कॉलेज आते-जाते समय छात्रा की मुलाकात सिपाही से हुई थी। 

इस दौरान सिपाही ने अपना धर्म परिवर्तन करके शादी करने का वादा किया था, लेकिन कुछ दिन पहले वह अपने वादे से मुकर गया। उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया। बेवफाई से आहत होकर छात्रा ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर सिपाही के खिलाफ तहरीर देकर उससे शादी कराने की मांग की। सिपाही की करतूत जब पुलिस के आला अधिकारियों को हुई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सीओ सिटी अरुण कुमार से प्रकरण की जांच कराई। जांच में सिपाही पर लगे आरोप सही पाए गए। जिसके आधार पर एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। उधर, चर्चा है कि मुकदमे से बचने के लिए सिपाही ने छात्रा के साथ शादी करने के लिए हां कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें