ट्रैक्टर के नीचे दबे लोकेश के शव का फोटो वायरल
गांव तरफ दलपत निवासी लोकेश के शव के ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे दबे होने का फोटो ग्रामीणों ने वायरल किया है। ग्रामीणों ने बताया है कि उसकी हत्या के बाद उसका शव को पुलिसकर्मियों ने पहिये के नीचे दबा दिया था, ताकि उसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके।
पूर्व प्रधान मनोहर सिंह सैनी ने बताया कि खेत मालिक गांव राघूवाला निवासी होकराम सिंह शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे अपने खेत में घास काटने पहुंचे थे। तब उन्हें ट्रैक्टर के नीचे लोकेश का शव मिला था। उन्होंने उसका फोटो खींचकर इसकी सूचना गांव के लोगों को दी थी।
विवेक बने ठाकुरद्वारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक
तरफ दलपत गांव की घटना के बाद एसएसपी ने सीओ को हटवाने के साथ कोतवाली प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। अब कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के पद पर एसएसपी ने विवेक शर्मा को प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। उन्होंने रविवार को ठाकुरद्वारा पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विवेक शर्मा इससे पहले थाना साइबर सेल के प्रभारी थे।