फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को प्रवेश पर भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान की गाड़ी को सर्किट हाउस में प्रवेश देने पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी भड़क गए। कांग्रेसियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेसियों का कहना था कि जब सुरक्षा के लिहाज से सर्किट हाउस का गेट बंद कर दिया था तो भाजपाइयों को प्रवेश क्यों दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम लखीमपुर जा रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट को पुलिस ने सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिया। सूचना मिलने पर सर्किट हाउस पहुंचे कांग्रेसियों को अंदर जाने नहीं दिया गया। इसके विरोध में जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद और महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस के गेट पर धरने पर बैठ गए। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान गाड़ी से पहुंचे। गेट पर तैनात पुलिस फोर्स ने उनकी गाड़ी की एंट्री करा दी।
इस पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी भड़क गए। नारेबाजी कर पुलिस से उलझ गए और काफी देर तक हंगामा किया। कांग्रेसियों ने कहा कि गेट पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस का पहरा लगाया गया है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को सचिन पायलट से मिलने नहीं दिया गया। लेकिन भाजपाइयों की गाड़ी देखकर गेट खोल दिया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, आनंद मोहन गुप्ता, हाजी दानिश कुरैशी, अनमोल गुप्ता, सुलेमान समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें