कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी । संवाद
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सरकार द्वारा राशन कार्ड के नाम पर गरीबों के उत्पीड़न करने के विरोध में बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारेबाजी की। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है। यदि राशन कार्ड गलत जारी किए गए हैं तो गरीब जनता नहीं उन सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जो अपने निजी स्वार्थों के लिए सुविधा शुल्क लेकर गलत राशन कार्ड बनाते हैं।
महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा गरीबों की मदद के लिए खाद्य सुरक्षा अधिनियम बनाया गया। सरकार राशन कार्ड सत्यापन के नाम पर गरीबों का उत्पीड़न कर रही है। जिन राशनकार्ड अधिकारियों ने बिना जांच कराए कार्ड बनाए उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।