फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर कूच से पहले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शाहजहांपुर की यौन शोषण पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की 30 सितंबर को शाहजहांपुर से लखनऊ तक की पदयात्रा में मुरादाबाद के कांग्रेसी शामिल नहीं हो पाए। मुरादाबाद से शाहजहांपुर कूच करने से पहले ही पुलिस ने नाकेबंदी कर कांग्रेसियों को रोक लिया। जिला कार्यकारिणी के कई कांग्रेस नेताओं को सिविल लाइन थाने में नजरबंद रखा। महानगर कार्यकारिणी के नेताओं को उनके कार्यालय के बाहर ही रोक लिया। थाने से करीब दो घंटे बाद कांग्रेसियों को सशर्त छोड़ा गया।
विज्ञापन

रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने 30 सितंबर को शाहजहांपुर से लखनऊ तक पदयात्रा की घोषणा की थी। इसमें सभी जिलों के कांग्रेसियों को शामिल होना था। मुरादाबाद के कांग्रेसी नेता सोमवार सुबह अलग-अलग ग्रुपों में शाहजहांपुर कूच के लिए एकत्र हुए। इनकी भनक लगने पर पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने महानगर और जिला कांग्रेस कार्यालय के आसपास नाकेबंदी कर दी।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह के नेतृत्व में 30 नेताओं का जत्थे को पुलिस ने सिविल लाइन में रोक लिया। पुलिस कांग्रेसियों को सिविल लाइन थाने ले गई। डा. एपी सिंह, पूर्व विधायक फूल कुंवर, अगवानपुर के चेयरमैन इमरान मिल्की, अरुण विजय सिंह, इमरान अली, शिशुपाल जाटव, अजय दुबे, नवनीत मिश्रा समेत कांग्रेसियों को थाने में करीब दो घंटे तक नजरबंद रखा। डा. एपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार तानाशाही पर उतारू हो गई है। रेप पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। कांग्रेसियों के शाहजहांपुर नहीं जाने के आश्वासन पर सशर्त छोड़ा गया। महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा को भी कांग्रेसी नेताओं के साथ उनके कार्यालय के बाहर रोक लिया। पुलिस ने कार्यालय के बाहर नाकेबंदी की थी। जैसे ही कांग्रेस कूच करने लगे पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें