फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांग्रेस ने पीएम के आर्थिक सलाहकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिले के कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल ने कलक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आर्थिक सलाहकार ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में नया संविधान को लाने की वकालत की थी। यह राष्ट्रद्रोह के दायरे में आता है।
कांग्रेस के जिला अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन अफजल साबरी ने महानगर कांग्रेस के साथ मिलकर सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस मामले में पदाधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष विवेक देबरॉय ने एक अंग्रेज़ी दैनिक को 15 अगस्त 2023 के संस्करण में इंटरव्यू दिया था। इसमें मौजूदा संविधान की जगह नया संविधान लाने की वकालत की गई थी। यह खबर ''''देयर इज़ ए केस फॉर वी द पीपल टू इंब्रेस अ न्यू कॉस्टिट्यूशन'''' शीर्षक से लिखा गया है। यह लेख उनके सरकारी ओहदे के साथ प्रकाशित किया गया है। इसलिए इसे उनकी व्यक्तिगत राय नहीं समझी जाएगी। यह लेख संविधान के बुनियादी संरचना को खत्म कर देने की वकालत है। इसमें वर्णित समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, न्याय, स्वतंत्रता और समानता जैसे शब्दों को हिकारत से संबोधित किया गया है। यह हमारे गौरवशाली स्वतंत्रता आंदोलन का भी अपमान है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष इरशाद हुसैन ने कहा कि यह लेख राजद्रोह के दायरे में आता है। अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के जिला चेयरमैन राजेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा दलितों के अधिकारों पर ही कुठाराघात करती है। बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान को बदलने का प्रयास किया तो दलित अपनी जान देने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, भयंकर सिंह बौद्ध, गयूर अंसारी, मोहम्मद नाजिम, हाजी अकरम, शहजाद खां, फहीम राजा, कामिल मंसूरी, जावेद खान, फिरोज खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें