मुरादाबाद। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव भूपेंद्र सिंह सेठी ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर बताया है कि मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और एक्सीलेटर बंद पड़े हैं जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
उन्होंने शिकायती पत्र में बताया है कि जब से ये लिफ्ट और एक्सीलेटर लगे हैं तभी से खराब हैं, लेकिन इस तरफ रेलवे प्रशासन का ध्यान नहीं जाता। कहा कि मुरादाबाद एक्सपोर्ट नगरी है लेकिन मंडल मुख्यालय होने के बावजूद यहां से मुंबई के लिए ट्रेन नहीं चल रही ये यहां की जनता के साथ नाइंसाफी है।
उन्होंने पत्र में बताया कि गोविंदनगर रेलवे क्रासिंग पर काफी लंबे समय से काम लंबित है। कांशीराम आवासीय कालोनी से कांठ रोड को जोड़ने वाले रेलवे ब्रिज का काम भी अधूरा पड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस संबंध में उचित कार्रवाई करते हुए इन योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कराने का अनुरोध किया है।