फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Weather: मुरादाबाद में ठंड ने दी दस्तक.. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 13 डिग्री का अंतर, जानें वजह

Sun, 13 Oct 2024 11:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में दिन-रात के तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया है। इससे सुबह हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ला नीना के प्रभाव से इस बार नवंबर में जल्दी ठंड बढ़ेगी। 
विज्ञापन
मुरादाबाद सुबह-शाम होने लगा ठंड का अहसास - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में दिन-रात के तापमान में शनिवार को 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। इसके कारण सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। इस बार नवंबर से ही अच्छी ठंड पड़ने का अनुमान है।

विज्ञापन


इसका कारण ला नीना का सक्रिय होना बताया है। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ था। समय के साथ धूप अधिक चटख हो गई। मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह वातावरण में नमी 79 फीसदी थी, जो शाम को 56 फीसदी दर्ज की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार इस बार सर्दी का समय लंबा रहेगा और ला नीना समय से पहले सक्रिय हो जाएगा। रात के तापमान में भी तेजी से बदलाव आ रहा है। ला नीना के सक्रिय होने से ठंड में इजाफा होगा।
विज्ञापन


तेज धूप होने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। रात में पृथ्वी से निकलने वाली ऊष्मा बादल न होने से ऊपर चली जाती है, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट आ जाती है। अगले सप्ताह से न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। इससे ठंड बढ़ेगी। नवंबर में ला नीना के असर के कारण फरवरी तक कड़ाके की ठंड रहेगी। - डाॅ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें